सिवान :एक ही रात दो मोटरसाइकिल की चोरी
#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
मैरवा ( सिवान ) :नगर क्षेत्र स्थित बहुचर्चित क्षेत्र मालगोदाम, सब्जी मंडी के मुख्य मार्ग से सटे कुशवाहा मार्केट की गली से बृहस्पतिवार की रात्रि में अज्ञातो ने दो मोटरसाइकिल चुरा लिया बतलाया जाता है कि चोरों ने मार्केट में रहने वाले लोक नाथ जयसवाल की पैशन प्रो तथा संजय बरनवाल की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चुराई दोनो व्यक्ति सब्जी व्यवसायी हैं तथा गली में किराए के मकान में रहते हैं इन दोनो ने ही प्रतिदिन की भाॅति अपने कमरे के सामने गाडी खडी की थी, रात्रि विश्राम के बाद सुबह देखने पर दोनो मोटरसाइकिल गायब थी दोनों ने थाने में आवेदन देने की बात कही ।




Recent Comments