बंधन बैंक कर्मी लूट के फर्जी वरादात का खेलता था खेल,आप भी कारनामे जान हो जायेंगे हैरान……

अमनौर थाना कांड संख्या 34/18 बंधन बैंक कर्मी के साथ हथियार के बल 64 हजार रुपये लूट कांड मामले के उद्भेदन में सामने आया कि खुद बैंक कर्मी द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया.

मालूम हो कि 15 फरवरी 2018 को मकेर बाजार स्थित बंधन बैंक के कर्मी से अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज के पास दो बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल 64 हजार रुपये, एक पौस मशीन व बैक के कागजात लूट लिए जाने की प्राथमिकी बैंक कर्मी द्वारा कराया गया था. जिसके बाद से ही अमनौर पुलिस उक्त मामले की जांच में जुटी थी. वहीं अपराधियों तक पहुंचने की चुनौती बन गई थी. जहां पुलिस इस मामले का उद्भेदन करने में सफलता हासिल किया है . उक्त लूट कांड का उद्भेदन में हुई खुलासा में बताया गया कि बंधन बैंक के कर्मी व सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी त्रिभुवन प्रसाद का पुत्र संतोष कुमार रुपये गबन करने के उद्देश्य से अपने एक साथी के साथ बनियापुर थाना क्षेत्र के धनुपुर गांव निवासी मदन राम का पुत्र अमित कुमार( जो बंधन बैंक का कर्मी था जो 2 फरवरी को काम छोड़ दिया था) को उक्त मौके पर बुलाया और रुपये से भरा बैग पौस मशीन व कागजात थमा दिया. दोनों मिलकर साजिश रच झूठी लूट घटना की कहानी बनाकर अमनौर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. अमनौर पुलिस ने दोनों को हिरासत में कड़ी पूछताछ के दौरान कबूला जिसके निशानदेही पर बनियापुर थाना क्षेत्र के धनाव गांव निवासी उमेश राय के घर के बाहर सड़क के किनारे गढ्ढे से पौस मशीन, बैग व कागजात बरामद किया गया. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया.




Recent Comments