
सारण :मशरक में छठव्रतियो ने अस्ताचल गामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य
———-
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट
———–
मशरक ( सारण ) :
प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के विभिन्न छठघाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य्य को पहला अर्घ्य छठव्रतियों द्वारा दिया गया। रविवार को लोक आस्था के महापर्व को ले चारों तरफ छठमय हो गया । छठ गीतो की धुन मची है। छठघाटो को काफी सजाया गया है लाइट से जगमग हो गया है। मशरक सतीवारतीर छठघाट, गोपालवारी कौलेश्वर छठघाट, चरिहारा छठघाट, बड़वाघाट, डुमरसन, कर्णकुदरिया, 40आरडी, सुन्दर, हरपुरजान, बहरौली, खजुरी, धरमासती गण्डामन, मदारपुर, सोनौली, सेमरी, पकड़ी, गंगौली, देवरिया, जजौली, गोढना, नवादा, घोघिया, बनसोही, चाॅदबड़वा, चैनपुर, हॅसापीर, बंगरा, कवलपुरा, बहादुरपुर, छपिया, लखनपुर छठघाटो पर छठव्रतियो ने अस्ताचल गामी सूर्य्य को अर्घ्य दिया। सोमवार को छठवर्तियो द्वारा उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दे चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन कर पारण करेगे।




Recent Comments