
सारण:राशन किरासन के लिये डीलर से उपभोक्ताओं ने किया विवाद
———
रोहित कश्यप की रिपोर्ट
———-
मशरक(सारण):
प्रखंड के सोनौली पंचायत के जन वितरण दुकानदार के पास राशन-किरासन लेने गए उपभोक्ताओं के साथ गाली-ग्लौज व मारपीट करने का समाचार है। मारपीट में घायल शिवनाथ महतो का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जो मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली पंचायत के सिकटी खंजाहाॅ (बलुआपर) का बताया जाता है। घायल शिवनाथ महतो के फर्दब्यान पर पुलिस ने थाना काण्ड संख्या- 80/17 दर्ज किया है जिसमें सोनौली पंचायत के जन वितरण दुकानदार व चैनपुर चमरिया गांव निवासी देव नारायण राम उनके दो पुत्र क्रमश: संतोष कुमार एवं मनु कुमार तथा पत्नी व पुत्री को अभियुक्त बनाया गया है। घटना की जानकारी प्रखंड स्तर से लेकर अनुमण्डल तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जब मिली तो मशरक बीडीओ हरिमोहन कुमार मौके पर घटना स्थल पर पहुंच जांच किया तो मामला सत्य पाया। वही घायल शिवनाथ महतो ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा कि जब हमलोग राशन व किरासन लेने गये तो दुकानदार देव नारायण राम गाली गलौज करने लगे। जब हमलोगों ने गाली देने से मना किया, तो वे अपने परिजनों के साथ मिल कर मारपीट कर घायल कर दिया तथा कहा कि जाओ बीडीओ तथा एम ओ हमारा क्या बिहार देगा। पुलिस मामले की जांच कर रही।




Recent Comments