Θ बेतिया – पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन :

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉


आज नेहरु युवा केंद्र द्वारा रविवार को पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन झखरा बाजार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात स्वामी विवेकानंद के फोटो पर पुष्प चढ़ा कर किया गया।इसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, योग, अंधविश्वास आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
इस नेहरु युवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रमों में 150 युवा सदस्यों ने भाग लिया। इसमें अनेक विषयों पर महिलाओं को भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, अंधविश्वास, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जैसे विषयों पर जोर दिया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें अनेक लोगों भाग्य लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केंद्र के स्वमस्वेक अभिषेक यादव ने कहा कि हम सभी युवा पर ही इस देश का भविष्य निर्भर है। आज जिस तरह से समाज में कुछ कथित लोगो के द्वारा लोगों को बरगलाने का काम किया जा रहा है उसमें सुधार करने की जरूरत है।

युवा नेता आर्यन अग्निहोत्री ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाइयो को देश की उत्थान के लिए आगे आने की जरूरत है,हमे महिलाओ को सुरक्षा देने की जरुरत है।पूर्व स्वमसेक अभिजीतमं ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से उन सभी गरीब लोगो को मंच दिया जायेगा जो गरीब है ।यह एक ऐसा संगठन है जिसके माध्यम से प्रतिभावान युवा अपनी प्रतिभा को दिखा सकते है।नेहरू युवा केंद्र के स्वमसेवक अनिल कुशवाहा व युवा छात्र नेता राजन ने कहा कि सभी किसान को जल्द से जल्द किसान रजिस्ट्रेशन करा लेनी चाहिए और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जरूर जानकारी रखनी चाहिए।कार्यक्रम का संचालन अभिषेक यादव ने किया।