नौतन :- पन्द्रह लिटर चुलाई शराब के साथ तीन गिरफ्तार
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- स्थानीय थाना क्षेत्रो मे रविवार को स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा जगह-जगह छापेमारी की गयी । जिसमे नौतन पूर्वी पंचायत के खैरा टोला तथा शेख टोली गांव से सीमा देवी तथा चन्द्रिका माझी को दस लिटर चुलाई शराब के साथ स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया । वही नौतन पश्चिमी पंचायत के लक्ष्मीपुर से सबिता देवी को पाँच लिटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष श्री कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि खैरा टोला और लक्ष्मीपुर गांव मे चुलाई शराब का कारोबार हो रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस के त्वरित कार्रवाई करने के दौरान तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । उसके बाद भी कुछ जगहो पर छापेमारी जारी रही ।।




Recent Comments