सारण :मढौरा नगर पंचायत में नल जल योजना की शुभारंभ के लिये हुआ भूमि पूजन
#मनोकामना सिंह की रिपोर्ट

मढौरा (सारण) स्थानीय नगर पंचायत में मुख्यमंत्री साथ निश्चय के तहत वार्ड संख्या 01 में नल जल योजना का शुभारंभ हुआ । करोड़ों के लागत से नगर क्षेत्र में हर घर नल जल पहुंचाने की सरकार की योजना को नगर पंचायत ने धरातल पर उतारने हेतु विधिवत पूजा कर कार्य की शुभारंभ की गई । 22 लाख की लागत से पूरी होने वाली योजना की शुरुआत वार्ड संख्या 01 से की गई । जहां पर स्थानीय राजद के विधायक जितेन्द्र कुमार राय , मुख्य पार्षद ललन राय , वार्ड पार्षद व पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी राय ने योजना की विधिवत पूजा कर शुभारंभ किया । सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उदेश्य हर घर में शुद्ध जल पहुंचना है । इसलिए हर पंचायत हो या नगर पांचायत हो सरकार तेजी से इस योजना की किर्याणवयन में तेजी से लगी हुई है । इस वर्ष की योजना राशि को वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक खर्च करने की बाध्यता है । जिसमें मात्र अब दो महीने बचे है । सीमित समय में नगर प्रशासन कोआवंटित राशि खर्च करने की लिये तत्परता करनी होगी । इस मौके पर नगर पंचायत के नप ईओ अशोक प्रसाद सिंह , जेई शशि शेखर सिंह, नगर प्रबंधक रंधीर कुमार सिंह , नगर कर्मी सुरेन्द्र कुमार , राजद प्रखंड अध्यक्ष बांके लाल ठाकुर , राजद व्यावसायिक प्रकोष्ट के विष्णु गुप्ता ,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राज किशोर शाह , सुदीस राय , फजलुर्रहमान , प्रमोद कुमार , लक्ष्मी नारायण सिंह सहित दर्जनों लोग थे ।