● रेफरल अस्पताल मढ़ौरा से गंभीर स्थिति में तीन पटना रेफर


मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजीत भोरहा गांव के नट बस्ती में शुक्रवार की अहले सुबह दो पक्ष आपस में भीड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार आपसी भिरंत में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई। मारपीट में चाकूबाजी की घटना में एक पक्ष के तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी हालत में मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से घायलों की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को पटना रेफर कर दिया गया। आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना में फायरिंग की भी चर्चा है, जिसमें एक ब्यक्ति भीमबली नट की गोली लगने के बात बताई जा रही है।जबकि अन्य घायलों में प्रकाश नट, दिनेश नट का नाम बताया जा रहा है।उक्त सभी घायलों को मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अकील अहमद ने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच मामलें की जांच में जुटी है। वही घायलों का फर्द बयां मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।