राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया : प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड नहीं बनाने को लेकर उपप्रमुख नंदकिशोर यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिकायत की उन्होंने बताया कि विगत 2 महीना पहले प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड का शुद्धिकरण के साथ-साथ नया आधार कार्ड बनाया जा रहा था परंतु एजेंसी का कोड लॉक हो जाने के कारण आधार कार्ड नहीं बनाया जा रहा है जबकि अन्य प्रखंडों में डाकघर तथा प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है खासकर विद्यालय छात्राओं एवं असहाय महिला पुरुषों को दर-दर भटकना पड़ रहा है जरूरत का कार्ड उनका नहीं होने से आर्थिक शारीरिक व मानसिक शोषण का शिकार उपभोक्ताओं को होना पड़ रहा है मुख्यालय स्थित डाकघर में भी आधार कार्ड नहीं बनाया जा रहा है जबकि विभागीय आदेश है कि सभी पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनाया जाएगा परंतु मझौलिया का डाकघर शोभा की वस्तु बनी हुई है आधार कार्ड बनवाने के लिए उपभोक्ताओं को बेतिया जाना पड़ता है उन्हें समय के साथ साथ आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उपप्रमुख श्री यादव ने वीडियो का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अनुरोध किया के प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड बनवाने के लिए तत्काल रुप से कोई उपाय करें इस संदर्भ में वीडियो चंदन कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड बनवाने के लिए एजेंसी के चयन हेतु जिला पदाधिकारी को अत्याचार किया जाएगा बहुत जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा