हुजूर….. महादेवा ओपी थाना प्रभारी वाहन छोड़ने के लिये मांग रहा है ₹5000/-

👉₹5000/- नहीं देने पर मां-बहन की गाली देने के साथ जाति सूचक का किया संबोधन

✍परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव निवासी स्व इंद्रासन मांझी के पुत्र पशुराम मांझी ने एसपी नवीन चंद्र झा को एक आवेदन देकर महादेवा ओपी थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत किया है. आवेदन में श्री मांझी ने कहा है कि जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्ण मोहन शर्मा ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान चांप रेलवे ढ़ाल से एक ट्रक को ओवर लोड के मामले में पकड़ लिया. उसके बाद ट्रक को महादेवा ओपी थाना के जिम्मे लगा दिया. ट्रक ड्राइवर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव निवासी स्व इंद्रासन मांझी का पुत्र पशुराम मांझी परिवहन विभाग को जुर्माना की राशि 35 हजार 800 रुपया जमा करने के बाद महादेवा ओपी थाना प्रभारी पंकज ठाकुर के पास पहुंचा. यहां आने के बाद थाना प्रभारी ने ट्रक की चाबी देने को लेकर ₹5000/- रुपया देने का दबाव बनाने लगे. इस पर ड्राइवर श्री मांझी ने कहा कि मैंने परिवहन विभाग को 35 हजार 800 रुपया जमा कर दिया है. मेरे पास अब एक भी पैसा नहीं है. इसके बाद थाना प्रभारी मेरा नाम पढ़ते ही बोले कि चमार शियार जाति सूचक संबोधन के साथ मां बहन की गाली देते हुए बोले कि परिवहन विभाग को जुर्माना दे दिया. हमे 500 रुपया देने में तुमको दिक्कत हो रही है. जब मैंने चमार शियार और मां बहन की गाली देने से विरोध किया तो थाना प्रभारी पंकज कुमार ठाकुर थाना में झापड़ से मारना शुरु कर दिया. जब इससे भी मन नहीं भरा तो पटक-पटक कर मारने लगे. यह देख मेरे साथ थाना पहुंचे रमेश मांझी, चालक मुन्ना मियां अपनी जान बचा कर भाग निकले. कुछ घंटा बीत गया तो उनके द्वारा शिकायत के डर से एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा कर मुझे रात में छोड़ा गया. मेरे ट्रक से तेल भी निकाल लिया गया है. एसपी श्री झा से अपने मारपीट के मामले में थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने की मांग किया है. इस पर एसपी श्री झा ने पीड़ित ड्राइवर से कहा है कि थाना प्रभारी पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.