
दर्जनों गाड़ियों तथा हजारों समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे
मशरक (सारण)। बिहार के मधुबनी जिले के महमदपुर में पांच लोगों की सामूहिक हत्या के पीड़ित परिवार से युवराज सुधीर सिंह ने मंगलवार को मुलाकात किया। युवराज सुधीर सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है पर आपकों बता दें कि महाराजगंज लोकसभा के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और वर्तमान बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह के बड़े भाई दिनानाथ सिंह के पुत्र हैं युवराज सुधीर सिंह। इन्होंने बिहार विधानसभा का चुनाव तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमाया था पर चुनाव में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब मधुबनी के लिए मशरक से रवाना हुए। उनकेे साथ सैकड़ों गाड़ियों से युवाओं की टीम भी गयी। जो पीड़ित परिवार से मिले और सरकार से मांग करेगी कि हत्यारे को फांसी दिया जाएं। मधुबनी रवाना होने से पहले युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि हम वोट बैंक की राजनीति नही करते है वे मानव हैं तों मानवीय संवेदनाओं की राजनीति करते है। मनुष्य होने के नाते सभी के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना मेरा नैतिक, सामाजिक और संवैधानिक कर्तव्य है। हमेशा अन्याय और ज़ुल्म के ख़िलाफ हम लड़े है और लड़ते रहेंगे।




Recent Comments