सारण :बाइक चुराने के प्रयास में चढ़े पुलिस के हत्थे , चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार 
परसा-
स्थानीय बजार स्तिथ एसबीआई बैंक शाखा के समीप से मंगलवार को बाईक की चोरी करते पुलिस ने दो चोर को चोरी के बाईक के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार चोर तरैया थाना क्षेत्र के देवरिया हाई स्कूल के समीप निवासी बिक्रमा तिवारी का पुत्र अरुण तिवारी तथा गोलू तिवारी बताया जाता है।थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया की बैंक के समीप ग्राहक द्वारा बाईक खड़ा कर काम से बैंक गया था।तभी पहले से चोरी के फ़िराक में लगे चार चोर मौका का लाभ उठा कर बाईक को चोरी करने का प्रयास कर रहा था।तभी सिविल ड्रेस में तैनाथ चौकीदार बच्चा राम के निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया।जबकि दो चोर मौका का लाभ उठा भागने में सफल रहा।पुलिस मामले की छान बिन कर रही है।