झोला काटकर उचक्कों ने उड़ाए 65 हजार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ समीप एसबीआई बैंक से रुपयों की निकासी कर घर जा रहे एक व्यक्ति का झोला काटकर उचक्कों ने 65 हजार रुपए उड़ा लिए। पीड़ित नौतन थाना क्षेत्र के हंसुआ गांव निवासी अली अख्तर है। अली अख्तर ने बताया कि अहमद मार्केट में बाइक खड़ी कर बबुनिया मोड़ स्थित एसबीआई बाजार ब्रंच से अपने खाता से 65 हजार रुपए की निकासी कर झोला में रुपए रखा लिया। इसके बाद मैं मार्केट से बाइक लेकर घर की तरफ बढ़ा तभी दो युवक आए और बैंक का पता पूछने लगे। उनलोगों से बात करने के दौरान घात लगाए तीसरे युवक ने झाेला काटकर उसमें रखे रुपए निकाल लिए और सभी थोड़ी देर में भाग निकले। जब थोड़ी दूर आगे बढ़ा तो झोला खाली लगा तो उसे देखा हैरान हो गया। झोला कटा हुआ था और रुपए गायब थे। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है।