नाव चलाने की लोगों ने की मांग

#परवेज़ अख्तर/सीवान;

सिवान : जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के खाजेपुर कला गाँव के दर्जनों लोगों ने नाव चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि दाहा नदी पर बना चचरी का पुल जो कि हसनपुरा सिसवन को जोड़ता है जो कि नदी में आई बाढ़ से बह गया जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने इसकी मांग स्थानीय अंचलाधिकारी से किया है। मांग करने वालों में रामशंकर साह, अरुण कुमार दुबे, ऋषिदेव साह, अमिश कुमार, ईद मोहम्मद, गुलाम अली, अनवत चौधरी, परविन्द दुबे,जगलाल साह,टुनटुन साह,विक्रमा भगत,रोजिद मियां, कवींद्र साह, विभास पांडेय आदि है।