मांझी(सारण)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर निवर्तमान विधान पार्षद सह बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय के समर्थन में 6 जुलाई को स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय, हलखोरी साह उच्च विद्यालय, ताजपुर उच्च विद्यालय, मटियार शिव कैलाश उच्च विद्यालय व मुबारक उच्च विद्यालय में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले से कई वरिष्ठ शिक्षक नेता भी शामिल होंगे। यह जानकारी शिक्षक नेता प्रकाश कुमार सिंह झुन्नू ने दी।