सारण:पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा के साथ बाइक सवार तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार
#दीपक कुमार /परसा
पारसा
डेरनी थाना क्षेत्र के दिघवारा-भेल्दी मुख्य पथ पर सुतिहार देवी स्थान के समीप पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा के साथ बाइक सवार तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। अपराधियों में मुन्ना कुमार वकील महतो तथा विश्वनाथ साह शामिल हैं।तीनों गिरफ्तार अपराधी सोनपुर थाने के मखदुमपुर गांव के रहने वाले हैं।पुलिस ने पूछताछ कर तीनो युवको को जेल भेज दिया।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मो सलाउद्दीन ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान तीनों अपराधी हीरो होंडा ग्लैमर से जा रहा था।पूछताछ में तीनों ने बारात में जाने की बात कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे।तीनो की गहन जाँच की गई तो एक अपराधी के पास से देसी लोडेड कट्टा बरामद हुआ।इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।




Recent Comments