सारण के भेल्दी में बंद घर से 15000 नगदी समेत आभूषण की चोरी
कुन्दन कुमार  (भेल्दी )
भेल्दी(सारण)थाना क्षेत्र के इसेपुर गांव में रविवार की रात एक घर से चोरो रूम का ताला तोड़ कुछ नगदी समेत आभूषण की चोरी कर ली।
    इस संबंध में गृहस्वामी इसेपुर निवासी युगलकिशोर सिंह की पत्नी मोहरपति देवी ने बताया कि घर के सभी सदस्य सो रहे थे कि रात्रि में चोरो ने छत के सहारे कमरे में घुस एक रूम का ताला तोड़ बॉक्स भी साथ मे निकाल ले गए।औऱ पास के नहर के समीप महंगा समान निकाल बॉक्स छोड़ फरार हो गए।
   हालांकि इस संबंध में पीड़ित परिजनों द्वारा थाने में कोई आवेदन नही दिया गया है।