समस्तीपुर:नल जल एवं गली नाली योजना को गति प्रदान करने को लिये समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं में से जीवन से जुड़ें योजना , नल जल एवं गली नली योजनाओं में गति प्रदान करने हेतु 10 पंचायतों को लेकर यह बैठक किया गया। उन 10 पंचायतों में भरपुरा पट पारा, बाजितपुर बंबइया, महिसी ,केराई, चकहबिव, मुस्तफापुर , कलयाणपुर उत्तर, मोहम्मदपुर सकरा, खास टभका उत्तर, ये सभी पंचायत शामिल है । टभका के मुखिया पंचायत सचिव वार्ड सदस्यों एवं कनीय अभियंता की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुयी । जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर अमित कुमार के द्वारा किया गया
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नल जल एवं गली-गली योजनाओं में गति प्रदान किया जाएगा । एक सप्ताह के अंदर सभी पंचायतों के चयनित वार्ड में कार्य प्रारंभ हो जाएगा । बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रभूषण, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक श्याम कुमार, नामित सदस्य के पी सिंह ,प्रखंड प्रमुख निराला किशोर ,प्रखंड उपप्रमुख रामनाथ राय , मुखिया भगवानलाल साह ,,मदन कुमार मिश्र , यमुना प्रसाद सिंह , हमीद मियां , रिंकू कुमारी ,सीताराम महतो, रमेश प्रसाद सिंह, सुशीला देवी ,सीता देवी आदि संबंधित पंचायत के कनीय अभियंता पंचायत सचिवों एवं वार्ड सदस्यों ने भाग लिया ।