सारण :लियो क्लब छपरा ने दिया नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति का संदेश

छपरा
जहाँ अमूनन सारे लोग निजी स्वार्थ एवं स्वयं के विकास में ही उलझे हुए हैं वहीँ ,छपरा शहर में ऐसी भी संस्था है जो आये दिन कुछ न कुछ विशेष योजनाओं को कार्यरूप देते हुए सामाजिकता का सफल निर्वहन करती रही है,
जी हाँ हम बात कर रहे हैं प्रतिष्ठित लियो क्लब छपरा की यहां के अद्य्यक्ष और सदस्य इतने जागरूक हैं कि महिला दिवस के दिन महिलाओं के सम्मान में छपरा शिशु पार्क को महिला शक्ति की आकृति बनवाकर पुरे पार्क को महिलाओं एवं अन्य लोगों का आकर्षण का केंद्र बना दिया आलम यह है कि महिला विशेष की यह आकृति देखने दूर दूर से लोग शिशु पार्क में लोग शिरकत कर रहे हैं.
प्रेसिडेंट आदित्य अग्रवाल ने कार्यक्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति होती हैं और हम सबों की पहली प्राथमिकता इनकी सुरक्षा और सम्मान करना होनी चाहिए, उन्होंने बताया कि आकृति के माध्यम से महिला को हम सबों ने शशक्त तो दर्शा दिया लेकिन आज भी समाज का एक तबका महिलाओं से दोयम दर्जे का व्यवहार रखता है और उन पर बुरी नज़र रखता जो की एक सामाजिक बुराई है जिसे हर हाल में नष्ट करना होगा तभी जाकर हमारा प्रयास सफल होगा.
सचिव कबीर अहमद ने लियो क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस शानदार कार्य में सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया साथ ही साथ कला पंक्ति के सभी कलाकारों को और सैंड आर्टिस्ट अशोक और उनसे जुड़े हुए कलाकारों को सारण का गौरव एवं देश का भविष्य बताते हुए अपने अद्य्यक्ष के द्वारा अवार्ड दिलवाकर उन्हें सम्मानित भी करवाया.
उक्क्त अवसर पर विशेष रूप से संस्था के प्रेसिडेंट आदित्य अग्रवाल, सचिव कबीर अहमद, मुख्य जन संपर्क पदाधिकारी अली अहमद, संयुक्त कोषाद्य्यक्ष
अभिषेक गुप्ता, यूथ चेयरपर्सन धीरज सिंह,पर्यावरण प्रमुख अमरनाथ, सोनेलाल, आलोक गुप्ता, सनी पठान, हंगर चेयरपर्सन सुमित, सिद्दार्थ सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, फेमिना से मधुमिता, श्वेता, शिवांगी सहित सैकड़ों की संख्या में कलाकृति को देखने हेतु दर्शक मौजूद थे.
उपर्युक्त आशय की जानकारी मुख्य जन संपर्क पदाधिकारी अली अहमद ने दी…