सारण :नामांकन में धांधली बरते जाने को लेकर छात्रों ने किया हंगामा एवं प्रदर्शन 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो 
अमनौर /सारण 
नामांकन के दौरान अवैध रूप से उगाही करने के विरोध में छात्रों ने हाईस्कूल  अमनौर परिसर में हंगामा एवं प्रदर्शन किया. 9वां  वर्ग में नामांकन कराने पहुंचे छात्र राजेश कुमार, मुकेश कुमार, मुन्ना कुमार राय, अभिषेक कुमार, असरफ अली, रोहित कुमार, सरफराज आलम, महम्मद आजाद आलम, अभिनय कुमार, सुरज कुमार सहित तीन दर्जन से अधिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधालय द्वारा 9 वां वर्ग में नामांकन में 150 रुपये लिए जा रहे हैं जब की प्राप्ति रसीद केवल 81 रुपये का दिया जा रहा है. वहीं नामांकन फार्म के नाम पर पहले ही तीस – तीस रुपये लिए जा चुके हैं. इधर हंगामा की सुचना मिलने पर अमनौर बीडीओ वैभव कुमार के  सुचना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जगदीश भगत मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात किया. वहीं विधालय के प्रधानाध्यापिका को जमकर फटकार लगाया. तथा अवैध रूप से उसले गये राशि को छात्रों को लौटाने का निर्देश दिया. तब जाकर मामला शांत हुआ. प्रधानाध्यापिका कुमारी सुधा ने बताया कि नामांकन के दौरान कुछ रुपये अधिक लिए जा रहे थे वह दैनिक भत्ता पर रखे गए शिक्षक का भुगतान करने के लिए लिया जा रहा था.