पुलिस व जनता के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए-एडीजी वाराणसी
शीतल प्रसाद गुप्त
बलिया (यूपी) 25 जून। एडीजी वाराणसी जोन विश्वजीत महापात्रा ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त रहेगी। सभी थानाध्यक्ष छोटीसे छोटी घटना को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान करें।वह शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि ईद और महावीरी झंडा जुलूस जैसे बड़े त्योहारों में काफी सतर्कता बरतें। ईद के दिन मस्जिदों व मुख्य बाजारों में पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश दिया। एडीजी ने कहा कि पुलिस व जनता के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए।इससे अपराध नियंत्रित होते हैं साथही अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकता है।
उन्होंने थानावार हुए अपराध व उसमें की गई कार्रवाई के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी ली साथ ही मामलेके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।इसी क्रम में एडीजी ने सिकंदरपुर कस्बे में निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस के मद्देनजर संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया।साथही मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिए।उन्होंने उभांव व नगरा थानों के साथही रसड़ा कोतवाली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन थानों में रिकार्डो के रखरखाव का अवलोकन किया साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुजातासिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।