शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान में हो रहे अभूतपूर्व कार्यों की समीक्षा

आज़ाद नेब
जयपुर 31 मई। हर ग्राम पंचायत में हो रहे नवाचारों के फलस्वरूप प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार आया है – असर परीक्षा परिणामों में दिखाई देता है। प्रदेश में करीब 4500 पंचायतों में आदर्श विद्यालय विकसित किए जा चुके हैं और इस वित्तीय वर्ष में 5000 से अधिक पंचायतों में यह विद्यालय विकसित किए जाएंगे।
इस साल करीब 7000 सरकारी स्कूलों को इंटरनेट सुविधा से जोड़ा जाएगा और करीब 3500 से अधिक सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रदेश के करीब 625 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में #VirtualClassRooms स्थापित किए जा चुके हैं। करीब 145 अन्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस साल जुलाई तक यह Class Rooms स्थापित किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश के 12 सैकंडरी तथा सीनियर सैकंडरी स्कूलों को सौर ऊर्जा के माध्यम से जोड़ा गया है।




Recent Comments