सारण :अमनौर बस स्टैंड के पास एक युवक का शव बरामद 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर बस स्टैंड स्थित यात्री शेड के पीछे एक बीस वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. गुरुवार को सुबह जब राहगीरों ने उक्त शव को देख अचंभित हो गये और देखते ही देखते लोगों की हुजूम लग गयी. तभी छपरा जाने के लिए आयी एक महिला ने उक्त शव को पहचान कर  शव से लिपट- लिपट कर  रोने लगी. वह अपने को इसका मौसी होने की बात बता रही थी. जिसके बाद मृतक के परिजन को इसकी जानकारी दी गई. उक्त महिला ने बताया कि मृत युवक अमनौर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी विमल सिंह का बीस वर्षीय पुत्र मनु कुमार सिंह है.  जो राजस्थान के जयपुर में एक फैक्ट्री में काम करता था. जहाँ उसका तबीयत खराब हो गया था वह तीन दिन पहले जयपुर से अपने घर के लिए चला था. स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक बुधवार को देर शाम यहां देखा गया था.  घंटो इन्तजार के बाद भी अमनौर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. जिसके बाद मृतक के परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए.  मृतक के घर वालों ने बताया कि जयपुर में ही उसका तबीयत खराब था मौत का कारण शायद तबीयत अत्यधिक खराब होने के कारण हुई हो.  हालांकि उक्त घटना के बाद मौत को लेकर  लोगो द्वारा तरह-तरह की चर्चा की जा  रही है. इधर घटना के बाद परिजनों एवं उक्त गांव के लोग शोकाकुल है.