सारण :दो पंचायतो को जोड़ने वाला पुल का हुआ स्थल निरीक्षण,ग्रामीणों में हर्ष

बनियापुर(सारण)
प्रखंड के दो पंचायतो को जोड़ने वाला पुल का निरीक्षण प्रखंड के तकनीकी पदाधिकारीयो द्वारा किये जाने से दो पंचायत के एकत्रित ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।जहाँ बड़ी संख्या में उपस्थित लोगो ने बताया की सरैया पंचायत और सतुआ पंचायत को जोड़ने वाला पुल गंडकी नदी के सरैया मठिया के सामने बन जाने से दर्जनों गाँवो के राहगीरों को 5 किलोमीटर की दुरी तय करने से बच सीधे सरैया सतुआ आ जा सकेंगे।मौके में पुल का निरीक्षण करने पहुंचे पीटीए दिवाकर कुमार व् मनरेगा जेई दीपक कुमार सहित दोनों पंचायतो के पूर्व मुखिया सुरेश साह तथा श्रवण महतो ने ग्रामीणों को आश्वाशन दिया की उक्त पुल का निर्माण बहुत जल्द होगा।अब इस समस्या से ग्रामीण राहगीरों को निजात मिल जाएगा।मौके पर शंकर प्रसाद, संजीव कुमार, वार्ड सदस्य मोहम्मद मुस्तफा, जनार्दन प्रसाद, मंगरु प्रसाद, संजय प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।