सारण :छह दिवसीय खेल के पांचवे दिन माझी की टीम ने बंगाल के टीम को एक शुन्य से किया पराजित

बनियापुर (सारण)
प्रखंड के कोल्हुंआ उच्च विद्यालय में चल रहा छह दिवसीय खेल के पांचवे दिन माझी की टीम ने बंगाल के टीम को एक शुन्य से पराजित कर दिया। इस फुटबॉल खेल में फाइनल की अवधि नजदीक आते खेल में दर्शकों की रोचकता बढते जा रही है। जिसमें 29 दिसंबर को फाइनल खेल की तारीख निर्धारित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्व• रामबिलास ओझा फुटबॉल टूर्नामेंट के खेल के पांचवे दिन मांझी और बंगाल के फुटबॉल टीम के साथ सेमी फाइनल खेला गया। जिसमें वेस्ट चमपियन माने जाने वाले बंगाल की टीम को मांझी के फुटबॉल टीम ने एक शुन्य से पराजित कर दिया है। जिसको लेकर अब मांझी की फुटबॉल टीम इसी मैच के साथ अब फाइनल में पहुंच चुकी है। इधर कल मोतीहारी और छपरा के बीच खेला जाने वाला सेमिफाइनल मैच यह तय करेंगा कि दोनों मे से कौन सी टीम फाइनल में पहुंच रही है। यह खेल जैसे-जैसे अपने अंतिम लक्ष्य के तरफ बढ़ रही है। वैसे ही इस खेल के प्रति लोगों की रोचकता बढ़ते जा रही है। खेल आयोजन समिति में अजय ओझा, अजीत सिंह, थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह, रामविनय पासवान सहित दर्शकों के भीड़ से खेल का मैदान खचा-खच भरी हुई थी।




Recent Comments