जीविका ने युवाओ का रोजगार सृजन को किया चयन शिविर का आयोजन

बनियापुर(सारण)
प्रखंड के जीवका कार्यालय पर पंडित दिन दयाल ग्रामीण कौशल विकास योजना अंतर्गत बुधवार को सैकड़ो युवक युवतियां पहुचकर रोजगार सृजन शिविर में शामिल हुए ।तथा दो भिन्न कम्पनियोअपोलो मेड स्किल तथा सूर्या वायर कम्पनी लिमिटेड में चयन हेतु शामिल हुए।जिस सम्बन्ध में परियोजना पदाधिकारी रेखा कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक संदीप सिन्हा ने बताया की शिविर में विभिन्न कौशलों के लिए 18 से 35 वर्ष के युवाओ का चयन कर उन्हें उक्त कम्पनियो में छ माह का आवासीय मुफ़्त प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार सृजन होगा।इस प्रकार बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओ को रोजगार से जोड़ना जीविका का उद्देश्य है।उन्होंने बताया की ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार सृजन के लिए ग्रामीण कौशल योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है।मौके पर जिला मैनेजर जॉब सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।




Recent Comments