सारण : दो दिवसीय स्वामी विवेकानंद जयंती की तैयारी पूरी
#मुरारी बाबा
गड़खा
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दो दिवसीय स्कूल वार्षिक उत्सव आज से स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गड़खा में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान आज के परिवेश में बदलते शिक्षा महत्व पर सेमिनार और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन है। जानकारी संचालक जय प्रकाश सिंह ने दी।
अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ, वही अभिभावकों ने स्कूल के बेहतरी के लिए सुझाव और परामर्श दिए। कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर शिक्षाविद समेत अन्य गणमान्य शामिल होंगे। बच्चे द्वारा दो दिनों तकसांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगी। मौके पर शिक्षक बालेश्वर मिश्रा, जमीला खातून, नलिम शर्मा, रेणु कुमारी, रितिका सिंह, खुशबू सिंह , प्रीति सिंह , अभिषेक कुमार , गुलशन कुमार , प्रियंका कुमारी, आरती सिंह एवं अभिभावकों में हरेंद्र शर्मा , अमरनाथ चौधरी, शैलेंद्र सिंह, आनंद गुप्ता ,प्रेमचंद प्रसाद, केशर अली, परशुराम राय, रजनीकांत यादव, अनुपम तिवारी, परमा प्रसाद प्रियदर्शी सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।




Recent Comments