बेतिया – गौनाहा:– *2008 के बाद बनी निवास प्रमाण पत्र से बनेगा राशन कार्ड ? न हो परेशान :- सीओ*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ आवेदको की बढती परेशानी को देखते हुए अंचलाधिकारी ने दिये आदेश ।
✍ 2008 के बाद बने निवास प्रमाण पत्र आएगा राशन कार्ड बनवाने मे काम।
✍सुबह के तीन बजे से ही लग जाती है आवेदको की लंबी कतार ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* आरटीपीएस काउंटर पर उमडी अचानक भीड को देखते हुए अंचलाधिकारी ने 2008 के बाद बनी निवास प्रमाण पत्र को राशन कार्ड मे लगाने का आदेश जारी किये है । प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत आरटीपीएस काउंटर पर सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ने आवेदको से मिल कर हो रही परेशानीयो का जायजा लिया और राशन कार्ड बनवाने मे निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य होने के कारण हजारो की संख्या मे पहुंची भीड़ को बताया कि आप लोग परेशान न हो 2008 के बाद बनी निवास प्रमाण पत्र से भी राशन कार्ड बनाया जाऐगा । 
बता दे कि साल के अंत मे सरकार ने ऐसे लोगो को राशन कार्ड बनवाने अवसर फिर प्राप्त किया है । जिससे राशन कार्ड से वंचित महिलाऐ अपने छोटे छोटे बच्चीयो को लेकर सुबह के तीन बजे से साम के चार बजे तक लाइन मे खडी रहती है। जिन लोगो का नाम राशन कार्ड से वंचित है । उनलोगो को फिर से राशन कार्ड मे नाम जोडने का फर्म जारी किया गया है । 
प्रखंड की जनता हजारो की संख्या मे प्रतिदिन मुख्यालय पहुंच कर निवास बनवा और राशन कार्ड मे नाम जुड़वा रहे है ।
उधर प्रखंड मुख्यालय मे मेला जैसा महौल बना हुआ है । आवेदन देने पहुंचे कई लोगो ने बताया कि सुबह तीन बजे से लाइन मे खडे होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है । आवेदन करने वाले अधिकतर लोग तीस का उम्र पार कर चुके है और अधिकतर आवेदनकर्ता महिलाऐ है ।
आवेदनकर्ताओ का कहना है कि जबसे उजर कार्ड बनल तब से हमनी के राशन केरोसीन नईखे मिलत लागता अब जा के मिली।
लोगो को राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रखंड के कर्मचारी भी अहम भूमिका निभा रहे है । उनसे जितना ज्यादा हो रहा है मदद कर रहे है ताकि छुटे हुऐ लोगो का नाम राशन कार्ड मे दर्ज किया जा सके ।
सीओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की लोगो की हो रही परेशानी को देखते हुऐ ये बडा फैसला किया गया है । जो 2008 के बाद निवास प्रमाण पत्र बनवाए है ।वो परेशान न हो उसी प्रमाण पत्र के साथ राशन कार्ड का आवेदन लिया जाऐगा ।