सिवान :पुआल के साथ आरटीपीएस काउंटर पर आ रहीं महिलाएं
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
पचरूखी (सिवान) : प्रखंड में ठंड की मार से क्षेत्र के लोगों का हाल बेहाल है। जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दर्जनों लोगों के ठंड से बीमार होने की सूचना है। कई लोग कोल्ड डायरिया से भी परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग आग के समीप बैठकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रखंड मुख्यालय में आरटीपीएस काउंटर पर आधी रात से लगने वाली लाइन पर ठंड का कहर ज्यादा ही है। अब महिलाएं साथ में पुआल लेकर आ रही हैं।