सारण :रसूलपुर में रामकथा महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा
————————————–
ठंड़ पर भारी पड़ी आस्था
———————————————-
#क॔पक॔पाती ठंड में भी सैकड़ों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल
————————————
#न्यूज़ इनपुट -देवेंद्र कुमार सिंह

रसूलपुर –
स्थानीय श्री दुर्गेश्वर नाथ पंचमन्दिर (शिव मंदिर )के प्रांगण में आयोजित नौ द्विवसीय संगीतमय श्री रामकथा महायज्ञ गुरूबार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ ।भीषण ठंड़ के बावजूद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू हाथी,घोड़े, बैण्ड बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल होकर सारण के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेन्द्रनाथ स्थित कमलदाह सरोवर से जलभरी कर “जय श्रीराम”का नारा लगाते यज्ञस्थल पहुँचे जहाँ प्रकाण्ड़ बिद्वानों द्वारा बैदिक मंत्रोंचारणो के साथ महायज्ञ का शुरूआत किया गया।महायज्ञ समिति के सदस्य धीरज दुबे ने बताया कि महायज्ञ के दौरान मनोरंजन के लिए अयोध्या धाम से पधारे कथा ब्यास श्री हरेन्द्राचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराएँगे।कलश यात्र को सफल बनाने में महायज्ञ समिति के सदस्य अनिल सोनी,मुरली सोनी,भुट्टु सोनी,प्रभु पटवा,बिकास कुमार,त्रिलोकी ठाकुर,आदि ने महत्वपूर्ण सहभागिता निभायी।




Recent Comments