सारण :दूसरे दिन भी नही सुलझा मढ़ौरा रेल फैक्ट्री का विवाद

दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण : मढ़ौरा (सारण ) गुरुवार से शुरू हुआ मढ़ौरा रेल फैक्ट्री के रास्ते का विवाद शुक्रवार को भी नही सुलझ सका। इस कारण रेल फैक्ट्री का  निर्माण कार्य दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। चंदा निवासी अनिल राय और उनके अन्य पट्टीदारों का कहना है कि जो रास्ता मिक्सिंग प्लांट से फैक्ट्री एरिया मे जा रहा है वह उनके निजी जमीन से होकर जा रहा है जिसका वे विरोध कर रहे है और अपने जमीन से होकर किसी गाड़ी को नही जाने देगे।

इधर निर्माण कंपनी एसपीसीएल के रोड बना रहे ठेकेदार  का कहना है कि जो रास्ता फ़िलहाल उपयोग किया जा रहा है वह सरकारी बांध है किसी निजी व्यक्ति का नही है वावजूद इसके फैक्ट्री की गाड़ी को रोकना और मुआवजे की मांग करना गलत है.

कंपनी की शिकायत पर षुक्रवार को एकबार फिर से मढ़ौरा पुलिस की मौजूदगी में इस विवादित रास्ते की जमीन की मापी कराई गई तो यह बांध का रास्ता करीब 30 फिट का निकला जिसके बाद सरकारी बांध के रास्ते को सेफ्टी रिबन से विवादित स्थान पर घेराबंदी कर दिया गया  किन्तु विरोध करने वाले लोगो ने इस मापी को भी मानने से इंकार करते हुए शाम में फिर से काम को रोक दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर मढ़ौरा एसडीओ ने कहा कि निर्माण कंपनी और विरोध करने वाले किसान को वार्ता के लिए बुलाया गया है शनिवार के सुबह तक समस्या का समाधान कर लिया जायेगा।

——-

न्यूज़ इनपुट -एस एन ओझा ,मढौरा