
सारण :मढ़ौरा रेल डीजल फैक्ट्री निर्माण परिसर मे हुआ नेशनल सेफ्टी सप्ताह का रंगारंग समापन
▶दर्जनों कामगारों को फैक्ट्री ने अलग अलग प्रतियोगिता से किया पुरस्कृत
▶समापन पर होली मिलन का भी हुआ आयोजन
“दैनिक खोज खबर”:मढ़ौरा रेल डीजल फैक्ट्री निर्माण स्थल तालपुरैना मे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन सांस्कृतिक सह होली मिलन कार्यक्रम से हुआ। इस अवसर पर फैक्ट्री के कामगारों के साथ सुरक्षा को लेकर अलग अलग तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उनको सुरक्षा के तौर तरीकों की जानकारी दी गई। बता दे कि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत फैक्ट्री का निर्माण कर रही अमेरिकी कम्पनी जीई,एसपीसीएल,और सीबीआरई के वरीय अधिकारियों के द्वारा किया गया था।
सप्ताह के अलग अलग दिनो मे फैक्ट्री ने स्टाफ के बीच कई तरह के खेल का आयोजन भी किया जिसमे चयनित प्रतिभागी को अंतिम दिन पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह मे मौजूद जीई व एसपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर क्रमश: केएन झा,अन्नोनय मित्रा ने कामगारों के बीच सुरक्षा के मापदंडो को पूरा करने को लेकर विषेश हिदायद दी। सभी कामगारों को स्वय को सुरक्षित रखने के साथ अपने कार्यो को भी वेहतर ढंग से पूरा करने की बात कही। कर्मियों के बीच जीवन का मुल्य समझाते हुए बताया कि सुरक्षा का दायित्व व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों है। सभी को अपनी सुरक्षा के लिए सदैव सजग रहना है।
निर्माण कार्य को पूरा करा रही कंपनी के लिए भी जरुरी है कि वह सुरक्षा मापदंडो को पूरा ध्यान रखे और इसे पुरा कारवाने मे कोई कोताही नहीं दिखाएं। समारोह में इलेक्ट्रिक सेफ्टी ,कंस्ट्रक्शन सेफ्टी पर अलग अलग विस्तार से चर्चा की।अवसर पर पहुंचे मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय ने रेल डीजल इंजन कारखाना को जिला की उपलब्धि बताते हुए कहा कि फैक्ट्री निर्माण के बाद छोटे शहर का विकास में तेजी से परिवर्तन आएगा।
सुरक्षा को लेकर कहा कि फैक्ट्री में काम कर रहे सभी कर्मी और अधिकारी सुरक्षा को लेकर जागरूक रहे ताकि कार्यो को वेहतर ढंग से बिना किसी परेशानी से पूरा हो सके ।इस दौरान ड्राईविंग पर भी फोकस करते हुए कहा कि चालको को गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियम का पालन, वाहन निर्धारित स्पीड मे और वाहन चलाते समय मोबाइल से बात नहीं करने का हिदायद दी।
एसपीसीएल के सेफ्टी इंचार्ज मों.फिरोज आलम ने बताया कि राष्ट्रिय सुरक्षा सप्ताह को लेकर कामगारों मे पुरे सप्ताह उत्साह रहा। प्रतिदिन काम कर रहे वर्कर ने सुरक्षा से जुड़ी की जानकारी और प्रशिक्षण लिया। समापन कार्यक्रम मे होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित हुअा जिसमे अधिकारीयों व क्रमियो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मेडिकल ऑफिसर डॉ विजय शर्मा,एसपीसीएल के जीएम एसएस अधिकारी,जीई के इएचएस इंचार्ज मनोज कुमार के साथ अमेरिकी कंपनी जीई,एसपीसीएल,और सीबीआरई के अधिकारी व विशिष्ट पदाधिकारी उपस्थित थे।
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर




Recent Comments