दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नौतन ।। मुख्यमंत्री सात निश्चित जल नल योजना में वार्ड सदस्य से चालीस हजार रूपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है । रंगदारी की रकम नहीं देने पर कार्य बाधित करने की धमकी भी दी गयी हैं । इस बाबत भगवान् पुर पंचायत के वार्ड नंबर चार के वार्ड सदस्य मुन्ना मांझी ने पुलिस को आवेदन देकर पांच लोगों के विरुद्ध रंगदारी का मामला दर्ज कराया है । बताया कि सात निश्चित योजना के तहत वार्ड नंबर चार में जल नल का कार्य शुरू किया गया । बीते दस सितम्बर को गांव के सुरेन्द्र यादव, सिपाही यादव, बुटाई यादव, राकेश यादव,और बीरेन्द्र यादव दरवाजे पर आकर चालीस हजार रूपये रंगदारी देने के बाद कार्य कराने की धमकी दी है ।थानाधयक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस आवेदन के आलोक मे कांड अंकित कर कार्रवाई मे जुट गयी है ।कहा कि सरकारी कार्य में किसी प्रकार की बांधा उत्पन्न करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा ।।