सारण :दिघवारा ने कटसा को हराया 

भेल्दी
मदारपुर के बांसडीह में बीबीसी क्रिकेट का आयोजन किया गया। जिसमें दिघवारा बनाम कटसा हुआ दिघवारा ने 20 ओवर में 128 रन बनाए, वही 120 रन बनाकर कटसा ऑल आउट हो गया। विजेता टीम को अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह ने शील्ड कप देकर सम्मानित किया। मौके पर मदारपुर पंचायत के सरपंच राम नाथ तिवारी मुखिया पति उमेश सिंह सारण जिला खेल प्रकोष्ठ के जदयू अध्यक्ष इम्तियाज परवेज पूर्व प्रमुख रामनाथ राय सोहाग सिंह अनिल शाह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।