
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव में गुरुवार की दोपहर पोखरे में नहाने गये युवक की डूबनें से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक पदुमपुर गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह का 20 वर्षीय पुत्र गौरव सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरें से स्थानीय ग्रामीणों की मदद से निकाला और परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि युवक पोखरे में नहाने गया था उसी दौरान पोखरें में गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गया और पोखर में गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों के द्वारा काफी समय खोजबीन की गयी तो युवक के शव को गहरे पानी से निकाला गया। युवक दो भाई हैं और पटना में ही रहकर पढ़ाई करता है और बिहार पुलिस का परीक्षा दिया था। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मौके पर डुमरसन पंचायत के मुखिया बच्चा लाल साह , पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन और प्रखंड जन वितरण प्रणाली संघ अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।




Recent Comments