सारण :अमनौर में एसएफसी गोदाम प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज
अमनौर
एसएफसी गोदाम प्रबंधक द्वारा जाली हस्ताक्षर कर एमडीएम की सरकारी खाद्दान उठाव के मामले में अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. उक्त प्राथमिकी प्रखंड के एमडीएम प्रतिनिधि आनंद कुमार सिंह द्वारा कराया है. सोमवार को दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि एसएफसी गोदाम प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह विधालय अवकाश के दिन बिना एसआईओ व एमडीएम प्रभारी के हस्ताक्षर किये खाद्दान्न का उठाव कर लिए हैं. वहीं बीईओ के अधिकृत प्रतिनिधि का जाली हस्ताक्षर करने का भी गंभीर आरोप लगाये गये हैं.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 9 जनवरी 2018 को तरैया में एक व्यवसायी के यहां एसडीओ मढौरा संजय राय द्वारा छापामारी की गई थी.जिसमें कुल 212 पैकेट चावल बरामद की गई थी. जिसमें च 115 पैकेट चावल अमनौर के एमडीएम का बताया गया था. जो अमनौर एसएफसी से निकला सरकारी खाद्दान्न पाया गया. जिसके बाद से यह मामला तूल पकड़ लिया है. जिसको लेकर एमडीएम आपूर्ति सह बीईओ के अधिकृत प्रतिनिधि आनंद कुमार सिंह की जानकारी में आया तो बीईओ सहित एमडीएम प्रभारी भौंचक हो गये. आखिर छुट्टी के दिन खाद्दान्न का उठाव बिना किसी की जानकारी कैसे हो गया? विभागीय सूत्रों की माने तो अमनौर एसएफसी गोदाम मैनेजर मिथिलेश कुमार सिंह छपरा सहित पांच गोदामों के कार्य प्रभार संभाल रहे है. जिसमें छपरा , परसा,अमनौर , जलालपुर , लहलादपुर व बनियापुर एसएफसी गोदाम का नाम शामिल है. यही नहीं इन्हे साराण जिले के सीएमआर क्वालिटी कन्ट्रोलर का भी कार्य इनके जिम्मे है. जो चावल व धान की क्वालिटी की जांच करते है. इधर इस मामले में एजीएम मिथलेश कुमार सिंह ने उक्त आरोप को बिल्कुल बेबुनियाद व गलत बताया. है. गुड फेथ में माल की डिलेवरी कर दी गयी जिसपर केवल एमडीएम प्रभारी का हस्ताक्षर नहीं था.
इधर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. हालांकि इससे संबंधित एक मामला तरैया थाने में भी दर्ज करायी गयी है.




Recent Comments