शव बरामदगी के 12 घंटे बाद तक नहीं हुई शिनाख्त
मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के अंवारी और शिल्हौड़ी रेलवे ढ़ाला के बीच पुल के नीचे पानी में एक आठ वर्षीय अज्ञात बच्चे का शव बरामद हुआ। गुरुवार की सुबह लोगों की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम में छपरा भेज दिया। समाचार प्रेषण तक लगभग 12 घंटे बाद तक कोई भी परिजन सामने नहीं आया। पुलिस बच्चें की शिनाख्त के लिए प्रयासरत थी। मिली जानकारी के अनुसार सुबह आसपास के लोगों ने रेलवे लाइन किनारा पुल के पास पानी में एक आठ दस साल के बच्चे की शव को पानी में उपालते देख हो हल्ला किया। जिसके बाद आसपास के लोगों की हुजूम देखने के लिए जुट गई। सूचना के फैलने पर काफी संख्या में आस पास के लोग जमा हो गए । ग्रामीण मृत बच्चें की पहचान नही कर सके । सुनसान जगह पर घटना को लेकर लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी । सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पानी से निकाल छपरा भेज दिया। गुरुवार की शाम तक बच्चें की शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था। पुलिस मामले में जांच व जरूरी कार्रवाई में जुटी हुई हैं।