सारण :तरैया में मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद के कारण दो समुदायों में हुए तनाव को लेकर किया शांति समिति का बैठक
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट

तरैया:01.02.2018
रसीदपुर गाँव मे सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विर्सजन को लेकर हुए विवाद के कारण दो समुदायों में उत्पन्न तनाव को लेकर गुरुवार के दिन पचरौर रामवरन नगर हाई स्कूल के प्रांगण में पदाधिकारियो ने दोनों समुदायों के लोगो के साथ शांति समिति का बैठक किया।बैठक की अध्यक्षता एसडीओ संजय कुमार राय ने किया।पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि कोई पर्व त्योहार के पहले हिन्दू और मुश्लिम दोनों समुदाय एक साथ बैठकर भाईचारे में एक रणनीति बना ले कि पर्व कैसे मनना है।पूर्व जिला पार्षद डॉ अब्दुला खाँ ने कहा कि हम घटना की निंदा करते हुए यह चाहते है कि दोनों समुदायों में ऐसी रणनीति बने की भविष्य में इस तरह की घटना नही हो और समाज मे आपसी सौहार्द बना रहे।पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह ने कहा कि हमे किसी भी घटना की सामाजिक स्तर पर जिम्मेवारी लेनी चाहिए।एसडीओ ने कहा कि क्षेत्र में अगली बार से बिना प्रसाशन के अनुमति के जुलूस में डीजे नही बजेगा।और जुलूस जा रूट प्रसाशन निर्धारित करेगी।सभी समुदाय को नियम का पालन करना होगा।नियम का पालन नही करने वाले लोगो पर करवाई होगी।किसी भी जुलूस का समिति वीडियोग्राफी करायेगी।और एक प्रसाशन के तरफ से भी वीडियो ग्राफी किया जाएगा।उक्त मौके पर बीडीओ राकेश कुमार सिंह,इंस्पेक्टर दिनेश्वर पासवान,थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह,शेखर सिंह, डॉ त्रिलोकी नाथ सिंह, सरपंच नितेश सिंह, बिगन राय, राजीव कुमार सोनी,मुखिया विनोद सिंह,मो.मनौवर,उमर खान आदि मौजूद थे।