सारण :संस्कृत महाविद्यालय के नव निर्माण भवन का हुआ उद्घाटन
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक /छपरा

छपरा
भारतेश्वरी मारवाड़ी संस्कृत महाविद्यालय के नव निर्माण भवन का रविवार को उद्घाटन हुआ।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद केदार नाथ पांडये के द्वारा रविवार को की गई है । जिसमे सैकड़ो शहर के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही वही इस कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ गजानन पांडेय एवम कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पांडये हरेराम शास्त्री श्यामसुंदर मिश्रा संजय पाठक सभी ने केदार नाथ पांडये को शॉल ओढ़ाकर सांमनित किया।

इस भवन का कुल लागत 9 लाख 40 हजार रुपये है इस भवन के निर्माण से छात्रों को काफी सुबिधायें मिलेंगी।




Recent Comments