
सारण :इंटर परीक्षा के खराब रिजल्ट के लिए छात्रों ने शिक्षा मंत्री का जलाया पुतला
मढ़ौरा I
इंटर परीक्षा में ख़राब रिजल्ट के लिए सूबे के शिक्षा मंत्री को दोषी मानते हुए छात्रों में विरोध रैली निकली I रैली पुराने एसबीआई से निकल कर डबरा नदी पुल पर पहुंची जहा आक्रोशित छात्रों ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया I इस दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी और सूबे के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की I छात्रों के उग्र रूप से मुख्य बाजार में थोड़ी देर के लिए जाम लग गया I हालांकि छात्रों ने रैली के दौरान पूरी तरह से शांति बनाए रखी I रैली की सुचना प्रशासन को भी होने से पुलिस व्यवस्था और मजिस्टेट को तैनात रखा गया था I रैली युवा बीजेपी नेता यूवराज भास्कर के नेतृत्व में निकली थी जिसमे अनू कुमार,अंकित कुमार,सूरज कुमार,विकाश कुमार,रोहित कुमार,अविनाश कुमर,आशु भरद्वाज,अभिषेक कुमार सहित अन्य शामिल थे I
साभार – संजीव कुमार,दैनिक भास्कर-मढ़ौरा




Recent Comments