सारण: ज्वेलरी दुकान में रात को ताला तोड़ लाखों की चोरी 

मढौरा (सारण)
स्थानीय थाना के स्टेशन रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में रात को ताला तोड़ चोरी की घटना को चोरो ने अंजाम दिया है ।रविवार के बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ लाखों के सोने और चांदी के आभूषण सेफ को तोड़ चोरी कर लिये । दुकानदार को सुबह मकान मालिक ने  सूचना फोन कर दिया ।तब जाकर अपने घर मशरक प्रखंड के  डुमरसन गांव से दुकानदार लक्ष्मण प्रसाद के पुत्र जितेंद्र कुमार मढौरा अपने दुकान पर पहुंचे । फिर पुलिस को सूचना किया । मढौरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच किया जिसमे दुकान से पीछे 300 मीटर की दूरी पर आभूषण के खाली डिब्बे फेके पड़े हुये थे । दुकानदार के आनुसार 2किलो चांदी और 125 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हुई है । इसके पहले चार साल पहले भी चोरो ने चोरी का असफल प्रयास किया था । लेकिन उस समय समान चोरी होने से बच गया था ।दुकान में वर्तन और सोने के आभूषण बेचे जाते है ।