दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बैरिया मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड सात मे बनाया गया नाले को ग्रामीणों ने सोमवार को तोड़ दिया ।दर्जनो ग्रामीणों ने घटिया निर्माण को लेकर भडक गये ।पंच पति हरेश कुशवाहा , अशोक प्रसाद ,ब्रजेश प्रसाद ,मुन्ना प्रसाद ,सुनीता देवी , लीलावती देवी ,प्रभावती देवी समेत दर्जनो का कहना था कि घटिया बालू लगाया गया ।निर्माण के क्रम मे ही गुणवत्ता पूर्ण काम करने की बात कही गई थी ।परंतु मुखिया मुन्नी देवी के पति अनिल चौधरी व वार्ड सदस्य तनाशाही दिखाते हुए घटिया काम कराते रहे ।मुखिया पति ने धमकी दिया कि ज्यादा विरोध करोगे तो रंगदारी के केस मे फंसा कर बर्बाद कर देंगे ।सुबह जब लोग नाले की गुणवत्ता घटिया देखी तो आक्रोशित हो गये ।ढलाई की गई नाले को तोडने लगे ।भाजपा के नेता अवध किशोर सिंह ने कहा कि इस नाले की राशि का बंदरबाट किया गया है ।करीबन साढे सात लाख की लागत से नाले का निर्माण कराना था ।परंतु घटिया निर्माण करके लाखो की राशि की लूट की गई है ।लोगो ने कहा कि सात निश्चय योजना लूटखसोट की योजना बन रही है ।अगर इस घटिया निर्माण की जांच कर कार्रवाई नही हुई तो लोग चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा ।मुखिया पति अनिल चौधरी ने कहा कि शाम मे ढलाई हुई थी ।गलत आरोप लगा कर लोगो द्वारा नाले को तोड़ा गया है ।रंगदारी नही देने पर इस तरह की घटना की गई है ।तोडने वाले पर कार्रवाई के लिए थाना मे आवेदन दिया जाएगा ।बीडीओ वरूण केतन ने कहा कि मामले की जांच किया जाएगा ।घटिया निर्माण हुई होगी तो कार्रवाई किया जाएगा ।