पत्रकार हितो के लिए ठोस कदम उठाए प्रदेश सरकार – सेराज अहमद कुरैशी
 *पत्रकारों की हुंकार*…. *लेकर रहेंगे अधिकार*
 *पत्रकार एकता*……… *जिंदाबाद*

नौतनवां, महराजगंज(उ. प्र. ):दिनांक 16/12/ 2017 
शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से  शाम 4:00 बजे तक महाराजगंज जिले के नौतनवा अभिनंदन मैरेज हाल में इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन  का विस्तार हेतु आवश्यक बैठक किया गया| जिस के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी जी व विशिष्ट अतिथि गोरखपुर मंडल सचिव रविंद्र जैन जी एवं जिला संरक्षक अजय कुमार पाण्डेय, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन जिला मिडिया प्रभारी सच्चिदानंद मिश्रा उर्फ आजाद मिश्रा ने किया। बैठक के जिला  उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, रामचंद्र रावत, शिवदयाल गिरी, मुश्ताक अहमद इद्रीशी, हरि प्रकाश पाण्डेय, तहसील संरक्षक नौतनवां विनोद पटवा, तहसील अध्यक्ष नौतनवां अरविन्द जयसवाल, अभिमन्यु चौरसिया आदि ने संबोधित किया। 

 मंच को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनूप कुमार  श्रीवास्तव जी ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों  बड़ा संगठन है जो हम सभी पत्रकारों के हित के लिए सदैव तत्पर रहता है | संविधान में तीन स्तंभ हैं लेकिन चौथा स्तंभ पत्रकारिता को ही माना जाता है जो सबके अच्छाइयों एवं बुराइयों को उजागर करने का कार्य करता है ऐसे में पत्रकार तन मन धन लगाते हुए विषम परिस्थितियों में भी खबर को कवरेज करने का साहस रखता है ,इस स्थिति में जीविका हेतु अर्थोपार्जन तो नहीं लेकिन कई जगह पत्रकारों  के ऊपर जानलेवा हमला, हत्या व फर्जी मुकदमे में फंसाना देखने को मिलता है उस वक्त हमें सहयोग के रूप में कोई नहीं  मिलता है तो कहीं ना कहीं से हमें संगठन की जरूरत पड़ती है इसलिए पत्रकार हितों के लिए सदैव अग्रणी रहने वाला संगठन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन से जुड़ने हेतु सदस्यता ग्रहण एवं मजबूती के बात को कहते हुए वाणी को विराम दिये|
           इस दौरान महाराजगंज जिले के कोने कोने से आए हुए समस्त  समाचार पत्रों से वरिष्ठ पत्रकार अमित त्रिपाठी, तुफैल अहमद साबिर अख्तर, शकील अहमद खान, शुभम अग्रहरी, शिवब्रत मिश्रा जे. डी. खान, शकील कुरैशी, अजय जयसवाल, रंजीत कुमार गुप्ता, सुजीत सरगम, जितेंद्र निगम, अवनीश मोहन, मुहम्मद शकील, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, अनीश सिंह, विनोद श्रीवास्तव, मोहम्मद सईद , भानु प्रताप , ,जियाउद्दीन, महेश मद्धेशिया ,आकाश अग्रहरि, ,गोपाल मिश्रा,नंदलाल ,आदि सैकड़ों पत्रकार बंधु उपस्थित रहें|