वैशाली :जमीन के झगडे में भतीजे ने चाचा को पीट पीट कर मार डाला
#आरोपी भतीजा फरार , पुलिस ने मामला किया दर्ज
#पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
#न्यूज़ इनपुट -राजा बाबू
हाजीपुर
नगर थाना क्षेत्र के राम भद्र जमीन के विवाद में भतीजे ने पीट पीट कर चाचा की ह्त्या कर दी। घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र की बतायी जाती है । घर के साथ लगे जमीन के एक टुकड़े के लिए मृतक जीतन साह का अपने भाई से लम्बे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के इसी कड़ी में आज सुबह विवाद शुरू हुए जिसमे भतीजे जवाहर साह ने चाचा की पीट पीट कर ह्त्या कर दी ।ह्त्या के बाद आरोपी भतीजा फरार है पुलिस ने मौके पर जाँच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।




Recent Comments