सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

तरैया:09/05/2018
सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ ने तरैया शैक्षिक अंचल के इसुआपुर प्रखंड से सदस्यता अभियान बुधवार को प्रारंभ किया। शैक्षिक अंचल के सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को वर्ष 2013 से 2017 तक का सदस्यता शुल्क जमा करना है।जिसके तहत संघर्ष शुल्क ,परिचय पत्र शुल्क भी जमा कराना है।सदस्यता अभियान में प्रमंडलीय संरक्षक रामजीवन सिंह जीवन , जिला क्रीड़ा परिषद संयोजक
संजय कुमार सिंह, अनुमंडल उपाध्यक्ष महेश प्रसाद चौरसिया,
प्रखंड सचिव द्वारिका नाथ गिरी , प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश उपाध्याय,
सुमन कुमार,विजय कृष्ण त्रिपाठी सहित अन्य थे ।बुधवार को उच्च विद्यालय अटौली, शांति रमण प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सढ़वारा , खोभारी साह उच्च विद्यालय इसुआपुर , उच्च विद्यालय महुली चकहन का दौरा शिक्षक नेताओ ने किया ।