सारण :तिलकोत्सव में उपहार स्वरूप भेंट किए पौधे


छपरा :फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की पहल पर शुक्रवार की रात आटा मढ़ौरा निवासी अनिल कुमार सिंह के सुपुत्र आलोक कुमार का तिलक समारोह में हरपूर जान मसरख निवासी बीरेंद्र सिंह ने अपनी सुपुत्री अवंतिका के जिद पर अपने दामाद को उपहार स्वरूप 51 फलदार पौधे भेंटकर एक नई परंपरा की शुरुआत किया एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

इस अनूठे भेंट को पाकर वर पक्ष के लड़के की मां सुनीता सिंह एवं बहन रोशनी रोशन ने कहा कि हम इस पौधे को अपने द्वार पे लगाकर इसे वृक्ष होने तक इसकी देखभाल करते रहेंगे ।क्योंकि यह पौधा फल देने के साथ-साथ हमें शुद्ध वायु भी देगा ।जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। ज्ञात हो कि लड़की की बहन रोशनी रोशन युवाओं की सामाजिक की फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भ्रूण हत्या जैसे कार्यक्रमों में लोगों को जागरुक करती रही हैं।
इस अवसर पर युवा सदस्यों में विकी कुमार ,राष्ट्रपति से सम्मानित मंटू कुमार यादव, प्रिंस कुमार ,मक्केश्वर पंडित, रंजीत कुमार ,सनी सुमन ,कोमल कुमारी ,छोटू कुमार आदि उपस्थित थे ।
सारण :तिलकोत्सव में उपहार स्वरूप भेंट किए पौधे




Recent Comments