सारण :मशरक में आगामी 24 मई से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का होना है आयोजन,बैठक में तैयारियों की गई समीक्षा
मशरक :
प्रखंड मुख्यालय स्थित माॅ सिद्धिदात्री मंदिर परिसर में आयोजित एक बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न दलों के लोगों, समाजसेवियो, बुद्धिजीवियों, भक्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। जिला जदयू के महासचिव गौतम सिंह के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि आगामी 24 मई से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारी आज से ही शुरू कर दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर गौतम सिंह, कोषाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुनिल पांडेय, नरेन्द्र सिंह काका, बिनोद प्रसाद सरपंच, टी एन सिंह, डाॅ. कामेश्वर शर्मा, बिनय कुमार सिंह, भारतेंदू मिश्र, बिपीनबिहारी सिंह, राजेश प्रसाद, कामेश्वर सिंह सहित 51 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल के आस पास साफ सफाई के अलावे सजावट व लाइट की ब्यवस्था भब्य तरीके से किया जाएगा।




Recent Comments