सारण :जीआर और फसल क्षतिपूर्ति अबतक नही मिला किसानों को ,विधायक करेंगे आन्दोलन
✍न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी
तरैया
जीआर और फसल क्षतिपूर्ति नही मिलने से वंचित किसानों ने भटौरा गाँव मे विधायक के समक्ष समस्या उठाया।जिसपर विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने कहा कि अगर शीघ्र वंचित किसानों को राशि नही मिलेगी तो अगले सप्ताह से राजद कार्यकर्ता जन आंदोलन चलायेंगे और अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।फसल क्षतिपूर्ति और जीआर से वंचित बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को लेकर विधायक ने कहा कि प्रखण्ड में अभी लगभग 4000 हजार बाढ़ पीड़ितो को जीआर नही मिल पाया है।जबकि बाढ़ के छः माह बीत जाने के बाद भी किसानों को अबतक फसल क्षतिपूर्ति नही मिल पाया है।जिससे किसान काफी परेशान है।अगर समय पर उन्हें फसल क्षतिपूर्ति मिल जाती तो किसानों को खेती करने में उन्हें सहूलियत होती लेकिन अब तक उन्हें राशि नही मिली जो चिन्ता का विषय है।विधायक ने कहा कि अगर फरवरी के अंत तक राशि नही भेजी जाती है।तो वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रखण्ड कार्यालय से लेकर जिला तक आंदोलन करेंगे।विधायक ने कहा कि किसान सलाहकार,राजस्व कर्मचारी और सीओ ठीक ढंग से अपने कार्यो का निर्वहन नही कर रहे है।जिस कारण किसानों के खातों में अबतक फसल क्षतिपूर्ति नही गयी। फसल क्षतिपूर्ति के लिए प्रखण्ड में सात करोड़ आवंटित है।प्रखण्ड में कुल 13 पंचायत है।विधायक ने कहा कि ग्रामीणों से जानकारी मिल रही है कि राशि आवंटन के बाद भी किसानों के खाते में सीओ राशि भेजने में आनाकानी कर रहे है।अबतक तैयार वितरण सूची के अनुसार सभी पंचायतो में आवंटित राशि का लगभग आधा राशि ही वितरण हो पायेगा।और आधी राशि आवंटन के बाद वापस हो जाएंगे।विधायक ने कहा कि उनसे किसान शिकायत कर रहे है की अंचल कार्यालय के लापरवाही के कारण अबतक वंचित किसानों को जीआर और फसल क्षतिपूर्ति नही मिल पा रहा है।राशि भेजने में भी धांधली की गयी है।विधायक ने कहा कि भेजी गयी राशि की भी जाँच की जाएगी।वैसे लोग जो बाढ़ से ज्यादा पीड़ित थे उन्हें अबतक जीआर नही मिला जबकि जो कम प्रभावित थे।उन्हें राशि दे दी गयी है।बाढ़ पीड़ितों के खाते में भी राशि भेजने में भी अंचल कार्यालय द्वारा धांधली की गई है।डुमरी और पोखरेरा पंचायत में किसानों के गन्ना की खेती भी काफी प्रभावित है।उन्हें भी सरकारी मुआवजा मिलना चाहिए।वैसे लोग जिनका घर बाढ़ में डूब गया।या झोपड़ी बाढ़ के पानी मे बह गया उन्हें भी आवास निर्माण के लिए शीघ्र राशि देने की मांग विधायक ने किया।ग्रामीणों ने कहा की बाढ़ में डूबकर मरे अभी कई मृतकों के परिजनों को आपदा सहायता राशि नही दी गयी है।विधायक ने कहा कि जीआर और फसलक्षतिपूर्ती मिलने से वंचित किसान आक्रोशित है।वे सभी राजद कार्यकर्ताओ के मिलकर विधायक के नेतृत्व में अगले सप्ताह से प्रखण्ड और अंचल कार्यालय में आंदोलन करेंगे।
सीओ बोले:-
सीओ वीरेंद्र मोहन ने बताया कि जीआर से वंचित लोगो के लिए जिले से राशि की मांग की गयी है।लेकिन अबतक जिले से राशि नही प्राप्त हुआ है।जिस कारण वंचितों को अबतक जीआर नही मिल पाया है।