महाप्रबंधक ने वाराणसी रेल मंडल के सेवित क्षेत्रों के सांसद सदस्यों एवं प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सुझावों पर अमल करने का दिया आश्वासन

वाराणसी 18 सितम्बर 2018; पूर्वोत्तर रेलवे , वाराणसी मंडल के सेवित क्षेत्रों के सांसद सदस्यों एवं प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबन्धक,पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रेमचंद सभाकक्ष में 18-सितम्बर,2018 को बैठक सम्पन्न हुई । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.झा सहित पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं मंडल के शाखा अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया ।

महराजगंज (बिहार) के माननीय सांसद जानर्दन सिंह सिग्रीवाल ने महाराजगंज-मसरख नई लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने एवं पिछली बैठक में दिए गये प्रस्तावों पर अमल करने के लिए महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक को धन्यवाद दिया । उन्होंने महाराजगंज स्टेशन पर शौचालय और पिने के पानी समुचित सुविधाएं प्रदान करने । एकमा स्टेशन को माडल स्टेशन के रूप में विकसित करने ,एकमा में महिला एवं पुरुष प्रिताक्षालयों के निर्माण हेतु एवं यात्री सुविधाओं के बढ़ाने के लिए अपनी सांसद निधि से धन अवमुक्त करने । धार्मिक महत्व के महेंद्र नाथ हाल्ट स्टेशन पर विभिन्न गाड़ियों के ठहराव प्रदान करने की मांग रखी । उन्होने छपरा जं रेलवे स्टेशन की अप्रोच रोड की मरम्मत कराने और छपरा के उत्तरी छोर पर सेकेण्ड इंट्री का निर्माण शीघ्र कराने का प्रस्ताव दिया । छपरा से पाटलीपुत्र जाने वाली गाड़ी को सुबह जल्दी चलाने का प्रस्ताव दिया । इसके साथ ही उन्होने स्टेशनों पर सांसद निधि से किये गये निर्माणों पर सांसद का नाम लिखने और उस सांसद से औपचारिक रूप से उसकी निधि से उपलब्ध होने वाली सुविधा का लोकार्पण कराने का सुझाव दिया ।
सलेमपुर के सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने बेल्थरा रोड एवं लाररोड़ स्टेशनों पर बापूधाम एवं शालीमार एक्सप्रेस को ठहराव देने का प्रस्ताव रखा । उन्होंने बताया की लगभग साढ़े सात लाख की उनकी सांसद निधि से बेल्थरा रोड,क्रिहिडापुर ,सहतवार एवं रेवती स्टेशनों पर स्टील बेंच एवं आर ओ वाटर प्लांट लगाया गया है उसपर सांसद नाम लिखवाने का प्रस्ताव दिया । बनकटा रेलवे स्टेशन भवन के नवीनीकरण करने और आरक्षण काउंटर खोलने का प्रस्ताव दिया । भाटपार रानी स्टेशन पर अप्रोच रोड ठीक कराने , बनकटा से बंजरिया गाँव तक की रोड को बनवाने तथा लाररोड़ स्टेशन के दक्षिणी ढाले से उत्तरी ढाले की रोड का मरम्मत करवाने का प्रस्ताव दिया । बनकटा स्टेशन के करीब पड़ने वाले क्रासिंग सं-३६/७८ पर रेलवे अन्डरपास का निर्माण काराने का प्रस्ताव दिया । उन्होंने आदर्श स्टेशन सलेमपुर के पास खाली जमीन पर गेस्ट हॉउस एवं यात्री विश्राम कक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया ।

फूलपुर के सांसद नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल ने इलहाबाद के संगम पर जनवरी में लगने वाले कुम्भ मेले के परिप्रेक्ष्य में दारागंज,झूंसी ,रामनाथपुर एवं इलहाबाद सिटी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओ को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने झूंसी एवं दारागंज रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त यात्री शेड ,यात्री बेंच ,शौचालय,प्रतीक्षालय एवं बुजुर्ग यात्रियों के लिए रैम्प को जनवरी तक तैयार कराने का सुझाव दिया । इसके साथ ही कुम्भ मेले के दौरान मेला यात्रियों को समुचित सुख सुविधाएँ प्रदान करने उनको सुरक्षा आदि की व्यवस्था पुख्ता करने का सुझाव दिया ।
सीवान के सांसद ओम प्रकाश यादव सीवान जं स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 2 एवं 3 पर स्वचालित सीढियों एवं शौचालय के निर्माण करने का सुझाव दिया । उन्होंने जीरादेई स्टेशन पर पूर्व राष्ट्रपति डाo राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा लगवाने के लिए महाप्रबंधक एवं रेलवे प्रशासन को धन्यावद देते हुए कहा कि जीरादेई स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित कराने का प्रस्ताव दिया । मैरवां रेलवे स्टेशन पर मथुरा-छपरा का ठहराव एवं मैरवां स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन का कार्य सांसद निधि से कराने का प्रस्ताव दिया । मैरवां और जीरादेई स्टेशनों के आरक्षित टिकट काउंटरो को पुरे दिन खोलने, सीवान कचहरी एवं दुरौन्धा रेलवे स्टेशनों पर शौचालयों के निर्माण,पिने के पानी एवं प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने का प्रस्ताव दिया । उन्होंने सीवान से वाराणसी जाने के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया साथ ही मैरवां से प्रतापपुर एवं जीरादेई की दक्षिणी अप्रोच रोड के पुनः निर्माण हेतु प्रस्ताव दिया ।
इलाहाबाद के सांसद श्याम चरण गुप्ता ने इलाहाबाद में लगने वाले आगामी कुम्भ मेले के मद्देनजर मेला क्षेत्र में पड़ने वाले स्टेशनों पर तेजी से कार्य हो रह है । उन्होंने मेला क्षेत्र में वाराणसी मंडल के पड़ने वाले स्टेशनों यथा इलहाबाद सिटी,दारागंज,झूंसी एवं रामनाथ पुर स्टेशनों पर स्वच्छता के ध्यान रखने और यात्रियों पर कड़ाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल का प्रयोग करने प्रस्ताव दिया । इलाहाबद सिटी स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 1 से निकास द्वार तक जाने में बहुत ज्यादा चलना होता है इसके लिए उन्होंने पैदल उपरिगामी पुल पर एस्केलेटर सीढियों एवं स्वचालित रैंप लगाने का प्रस्ताव दिया । उन्होंने लम्बी दुरी की गाड़ियों में शौचालय को साफ रखने और कोच में पानी का समुचित प्रबंधन करने का प्रस्ताव दिया । उन्होंने इलहाबाद रेल खण्ड पर चलने वाली गाडियों के समय पालन में सुधार करने एवं इलहाबाद सिटी से राँची के लिए नई गाड़ी चलने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने इलहाबाद सिटी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के साथ रेल राजस्व में वृद्धि के लिए कामर्शियल विश्राम कक्षों के निर्माण का भी प्रस्ताव दिया ।
घोसी के सांसद हरिनारायण राजभर ने मऊ जं पर प्रस्तावित मऊ टर्मिनल का निर्माण पूरा करने एवं इंदरा-दोहरीघाट अमान परिवर्तन कार्य जल्दी शुरू कराने के लिए कहा । मऊ में वाशिंग पिट का कार्य भी शीघ्र कराने का प्रस्ताव दिया । उन्होंने मऊ-शाहगंज रेल खण्ड पर समपार संख्या 11 सी एवं 12 सी अंडरपास बनाने का सुझाव दिया । मुहम्मदाबाद में शहीद चौराहे पर स्थित समपार सं- 13 मऊ विधानसभा क्षेत्र के अदरी एवं सेमरीजमालपुर के बिच मझवारा पर स्थित समपार पर ,रसड़ा-बेल्थरा रोड मार्ग पर प्यारेलाल चौराहे से दक्षिणी समपार पर ,रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित समपार पर फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव दिया । मऊ जं रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित बंद पड़े आरक्षण केंद्र एवं वर्तमान आरक्षण केंद्र के पांचो आरक्षित काउन्टर दोबारा खोले जाने का प्रस्ताव दिया । मऊ जं के प्रेक्षागृह का पुनःनिर्माण कराने का प्रस्ताव दिया ।
बलिया से लोक सभा के सांसद भरत सिंह के प्रतिनिधि बलजीत सिंह ने बलिया-छपरा रेल खण्ड के दोहरीकरण सह विद्युतीकरण का कार्य समय सीमा में पुरा करने साथ ही मांझी-गौतमस्थान के मध्य गांगा नदी पर नये पुल के निर्माण को शीघ्र कराने। गौतमस्थान ,मांझी ,बकुलहां तथा सुरेमनपुर स्टेशनों को सुविधाजनक बनाने । छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस को इलाहबाद सिटी तक बढ़ाने । सुरेमन पुर रेलवे स्टेशन पर सांसद निधि से निर्मित रैंप पर सांसद जी का नाम लिखवाने का प्रस्ताव दिया ।
भदोही के सांसद वीरेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि शैलेन्द्र दूबे ने माधोसिंह स्टेशन पर यात्री सुख सुविधाओ के विस्तार करने । ज्ञानपुर रोड स्टेशन का सुन्दरीकरण कार्य के पश्चात पुराना बुकिंग कार्यलय पुन: चालू कराने। कुम्भ मेला के पूर्व ज्ञानपुर रोड ,अहिमनपुर ,माधोसिंह एवं कछावा रोड स्टेशनों पर यात्रियों हेतु सुख सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया ।
कुशीनगर के सांसद राजेश पाण्डेय के प्रतिनिधि विवेकानंद पाण्डेय ने कहा की खड्डा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुख सुविधाओ का बहुत आभाव है उन्होंने खड्डा स्टेशन पर यात्री सुविधाओ को बढ़ाने,खड्डा में सप्तक्रांति और जयपुर एक्सप्रेस के अतिरिक्त ठहराव का सुझाव दिया । उन्होंने कहा की गोरखपुर-नरकटियागंज ट्रैक पर कई गाड़ियाँ चलती है किन्तु सभी बहुत विलम्ब से चलती हैं उसके बाद गोरखपुर छावनी में देर तक खड़ी कर दी जाती है इसमें सुधार का सुझाव दिया । उन्होंने गोरखपुर से कप्तानगंज के बिच चलने वाली गाड़ी सं-55055/55056 को पडरौना से तमकुही तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया । उन्होंने खड्डा स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल बनाने का प्रस्ताव दिया ।
लालगंज की सांसद श्रीमती निलम सोनकर के प्रतिनिधि मनोज कुमार चौहान ने लालगंज में रेलवे अंडरपास बनाने,कैफियात एक्सप्रेस के समयपालन मे सुधार करने ,शाहगंज से बलिया दोहरीकरण करने तथा गाड़ी सं 11054 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन करने का प्रस्ताव दिया ।
देवरिया के सांसद कलराज मिश्र के प्रतिनिधि शशि प्रताप मिश्रा ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर सांसद निधि से एक करोड़ धन उपलब्ध कराने और उसे यात्री सुख सुविधाओं में लगाने का प्रस्ताव दिया । दुधई से चलने वाली पसेंजर ट्रेन को पुनः चलाने का प्रस्ताव दिया दुसरे पैदल उपरिगामी पुल पर एस्केलेटर लगाने का प्रस्ताव दिया
छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधि श्री कामेश्वर ओझा जी ने मढ़ौरा में प्रस्तावित व्हील फैक्ट्री का निर्माण शीघ्र करवाने , छपरा स्टेशन से मुख्य मार्ग की सर्विस रोड बनवाने की मांग की है । उन्होंने छपरा कचहरी में रेलवे अवासों के समानांतर नाले बनाने की योजना के विषय में भी जानकारी मांगी है । उन्होंने छपरा और थावे स्टेशनों के मध्य सवारी गाड़ियों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया । उन्होंने छपरा से सुबह 9 बजे पाटलिपुत्र जाने वाली गाड़ी का समय बदल कर उसे सुबह 5 बजे चलाने का प्रस्ताव दिया है ।
माननीय संसद सदस्यों एवं प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे श्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे अपने तीनों मंडलों पर अवस्थित 500 स्टेशनों के माध्यम से रेलयात्रियों को सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है । यात्री सुख-सुविधा में बढ़ोत्तरी के साथ हम अपनी कार्यप्रणाली में भी सुधार एवं आधुनिकीकरण की ओर निरंतर अग्रसर हैं । उन्होने कहा कि समपारों पर दुर्घटना गंभीर विषय है जिसके लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर जनमानस को जागरुक किया जाता है । अरक्षित समपारों को प्राथमिकता के आधार पर या तो बंद किया जा रहा है या फिर उनको रक्षित किया जा रहा है अब तक 32 अनारक्षित समपारों की मैनिंग पूर्ण हो गई है । उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के क्रम में बताया कि वाराणसी मंडल के राजातालाब एवं गाजीपुर घाट स्टेशनों पर पेरिशेबल कार्गो केंद्र लोकार्पित हो चुके हैं। गाजीपुर में नवनिर्मित क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग भी शुरू हो गयी है । महाराजगंज-मसरख नई लाइन का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।वाराणसी-बलिया एवं गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज खण्ड का विद्युतीकरण कार्य पूरा किया गया है । औडिहार-मंडुआडीह दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत औडिहार-वाराणसी सिटी खण्ड का कार्य पूरा किया गया है । झूंसी स्टेशन पर दो नये फुट ओवर ब्रिज का कार्य पूर्ण किया गया है । गाजीपुर सिटी स्टेशन पर वाशिंग लाइन तथा छपरा स्टेशन पर सेकेण्ड वाशिंग पिट का कार्य पूर्ण किया गया है । इस वित्तीय वर्ष में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 08 एस्केलेटर तथा 13 लिफ्टें लगाई गई है । अब तक कुल 22 एस्केलेटर तथा 13 लिफ्टें लगाई गई हैं । मंडल की 6 जोड़ी गाड़ियाँ आधुनिक तकनीकी से युक्त एल एच बी कोचों से संचालित हो रहीं हैं ।आदर्श स्टेशनों के रूप में चिन्हित ५३ स्टेशनों में से ४३ पर कार्य पूरा कर लिया गया है शेष पर कार्य प्रगति पर है । यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कुल 22 स्टेशनों पर अब तक 55 वर्त वेंडिंग मशीने लगाई गई हैं । महाप्रबंधक ने कहा कि यात्रा के दौरान खान-पान सुविधा में सुधार हेतु सभी खान-पान सुविधाएं रेलवे द्वारा अपने नियंत्रण में ले ली गई है । साथ ही अधिकारियों एवं निरीक्षकों द्वारा नियमित एवं औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता की जाँच की जा रही है ।
महाप्रबंधक ने बैठक के अंत में उपस्थित माननीय संसद सदस्यों एवं प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल करने स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया । बैठक का कुशल संचालन उप महाप्रबंधक/समान्य श्री राजेश तिवारी ने किया । मंडल रेल प्रबंधक एस.के.झा ने पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से वाराणसी मंडल पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा बैठक के अंत में सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।इसकी जानकारी अशोक कुमार /जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी हैं




Recent Comments