सारण जिला पैक्स अध्यक्ष संध ने जिलाधिकारी से गेहूँ खरीद के लिए गनी बैग उपलब्ध कराने की माँग की -:
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
सारण जिला पैक्स अध्यक्ष संध के सदस्यों ने जिलाधिकारी के पास एक आवेदन दिया है जिसमे किसानों से गेहूँ एवं धान खरीद के लिए गनी बैग. उपलब्ध कराने की माँग की है ।
इस संबंध मे पैक्स अध्यक्ष ललन प्रसाद , गोपाल प्रसाद , गुड्डू कुमार सिंह , राधाकृष्ण प्रसाद , सतेन्द्र यादव , धर्मनाथ प्रसाद यादव , शेर मुहम्मद , दिलीप कुमार , मुन्ना कुमार आदि पैक्स अध्यक्ष संध के सदस्यों ने जिलाधिकारी के पास आवेदन सौपा है जिसमे कहा गया है की सरकार द्वारा गेहूँ एवं धान अधि प्राप्ति के लिए पैक्स अध्यक्षों को कहा गया है लेकिन बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा किसानों से गेहुँ एवं धान की खरीद के लिए अब तक गनी बैग उपलब्ध नही कराया गया है जिससे गेहुँ एवं धान की अधि प्राप्ति नही हो पा रही है जिस कारण किसानों को बिचौलियों के द्वारा औनेपौने दामो पर बेचने को मजबूर होना पर रहा है ।
आवेदन मे जिलाधिकारी से बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा जल्द किसानों से गेहूँ एवं धान की अधि प्राप्ति के लिए गनी बैग उपलब्ध करवाने की माँग की गयी है ।




Recent Comments